मसूरी। मसूरी स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मेजर ध्यानचंद सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी सीनियर, बालक, बालिका, जूनियर बालक बालिका व सब जूनियर वर्ग के बीच मुकाबले खेले गये। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा व खेल से दर्शकों का दिल जीता।
मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले जो रहे सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग बालिका लीग मैच में बरेली उत्तर प्रदेश ने रॉक ब्लू को 11-0, खालसा हॉकी कोलकाता ने रॉक ब्लू को 18-0, स्टील प्लांट भिलाई ने बारिसा कोलकाता को 9-1, खालसा अमृतसर पंजाब ने यंग वुमैन रामनगर उत्तर प्रदेश को 7-0, एमडी हॉक हल्द्वानी उत्तराखंड ने रॉक ब्लू को 7-0, यंग वुमैन रामपुर उत्तर प्रदेश ने रोशन हॉकी पटना बिहार को 3-0, खालसा हॉकी कोलकाता ने मानसी हॉकी मुंबई को 3-0, बरीसा कोलकाता ने रोशन हॉकी पटना को 3-1, एमडी हॉकी हल्द्वानी ने बरेली को 3-0, खालसा कोलकाता ने यमुनानगर हरियाणा को 1-0, मुबंई हॉकी ने रॉक ब्लू को 3-0 व यमुना नगर हरियाणा ने बरेली उत्तर प्रदेश को 8-1 से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। वहीं सीनियर बालक, जूनियर बालक व बालिका तथा सबजूनियर के बीच मुकाबले होने है। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सचिव सौरभ सोनकर, रूपचंद, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, राजेंद्र शाह, बिजेंद्र पुंडीर, साहिल सोनकर, अनुज तायल, अनिल गोयल, मिजान ंिसह, परविदं रावत, अथर्व गंगा, समीर रैना आदि मौजूद रहे।

