वेस्ट वारियर्स की टीम ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का उद्घाटन किया गया।

मसूरी:-  वेस्ट वारियर्स संस्था ने मेक माई ट्रिप के सहयोग से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का उदघाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रीबन काटने से की गई। इस मौके पर बेलिंग प्रक्रिया व लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
वेस्ट वारियर्स संस्था के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के उदघाटन के मौके पर परियोजना की प्रगति साझा की गई। क्षेत्र की दोनों पंचायतों में किए गए कार्यों की अधिकारियों ने सराहना की और वेस्ट वारियर्स की टीम से अनुरोध किया कि पूरे जौनपुर ब्लॉक में अपने कचरा प्रबंधन के अनुभव और जानकारी को साझा करें। इस मौके पर उपस्थित जनों को दोनों कचरा प्रबंधन इकाइयों का भ्रमण कराया, जिसके अंत में बेलिंग प्रक्रिया का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम के साथ संस्था कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ब्लॉक विकास अधिकारी अर्जुन रावत, सहायक विकास अधिकारी हरीश नौटियाल,  ग्राम विकास अधिकारी पंकज सुंदरियाल, केम्पटी रेंज वनाधिकारी अमिता थपलियाल, फतेह सिंह, केम्पटी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, बंग्लो की कांडी से ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनवीर भण्डारी, केम्पटीफॉल व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नौटियाल, पुलिस थाना कैंपटी से महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कांडपाल, हेड कांस्टेबल विपुल कुमार,  युवा मोर्चा अध्यक्ष धनोल्टी विधानसभा राजेश सिंह सजवाण, स्थानीय उद्यमी रितेश सिंह, जिला पंचायत से अरविन्द पडियार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।