मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर पालिका सभागार में भाषण, कविता पाठ, व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला गया व उनके द्वारा किए गये विकास कार्याे, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक क्षेत्र में किए गये कार्याें व उनकी राजनैतिक कुशाग्रता आदि पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया, वहीं वह शिव भक्त थी जिन्होने सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाया व देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इस मौके पर कविता पाठ व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने निबंध, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए।

जिसमें कविता वाचन में शिशु मंदिर की प्रीति नेगी ने पहला, सनातन धर्म की दिव्यांशी ने दूसरा व मसूरी गर्ल्स की ंिबदू ने तीसरा स्थान हासिल किया।, निबंध प्रतियोगिता में शिशु मंदिर की आंचल पंवार ने पहला, सनातन धर्म की सुल्ताना ने दूसरा व मसूरी गर्ल्स की अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की निस्बा ने पहला, शिशु मंदिर की पायल नेगी ने दूसरा व शिशु मंदिर की खुशी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा, कार्यक्रम संयोजिका जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल, कमल शर्मा, अनीता जवाड़ी, दर्शनी सेमवाल, मीरा सुरियाल, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, आदि मौजूद रहे।

