मसूरी:- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आर एन भार्गव इण्टर कॉलेज, मसूरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनके रचनात्मक सोच और कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता दो वर्गों सीनियर एवं जूनियर में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अत्यंत प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में में प्रथम स्थान करण थापा कक्षा 9, द्वितीय स्थान संदीप कक्षा 9 व तृतीय स्थान अमित कुमार कक्षा 11 ने हासिल किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श कक्षा 8, द्वितीय स्थान अनिल पंवार कक्षा 8, व तृतीय स्थान अनिल कक्षा 6 ने हासिल किया। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार तायल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तम्बाकू से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और जीवन में नशे से दूर रहकर सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

