कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया।

मसूरी:-  देश में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उप जिला चिकित्सालय में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें कोरोना पीड़ित रोगी को अस्पताल में तत्काल उपचार किया गया व कोरोना संक्रमण की तैयारियों को परखा गया।
उप जिला चिकित्साल में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह के नेतृत्व मे मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें एक कोरोना पीडित को अस्पताल में लाया गया व उसका उपचार डा. सुशील सैनी ने किया। इस मौके पर सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि देश में बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में तैयारियों को परखा गया व इसके लिए मॉक ड्रिल किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर अस्पताल में पूरी तैयारी है व कोरोना संक्रमण से ग्रसित रोगियों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है व सभी जरूरी दवायें आक्सीजन आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं ताकि जरूरत पड़ने पर रोगियों का उपचार तत्काल किया जा सके।