पुलिस द्वारा दुकानदार के उत्पीडन के विरोध में धरना दिया व पुतला दहन किया।

मसूर:- पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल से 2 किलोमीटर आगे एक दूकान में पर्यटकों के शराब का सेवन करने पर कैम्पटी पुलिस के पर्यटकों व दुकानदार के साथ अभद्रता करने का मामलेने पकड़ा तूल व धरना दे कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस का पुतला दहन किया।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने धरना दिया व पुलिस का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी को हाथ चलाने का अधिकार नहीं है उनके पास धाराए है उससे कार्रवाई कर सकते हैं, जब कि यह शांत क्षेत्र है, उन्होंने कहा कि इस मामले में डीजीपी के पास गये उन्हें पूरा मामला बताया गया वही एसपी से भी बात हुई। ऐसे पुलिस कर्मी तो हटा देना चाहिए यह मैदानी क्षेत्र नहीं है। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल व राजेश नौटियाल ने भी पुलिस कर्मी की अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर मौजूद सीओ महेश लखेड़ा ने कहा कि शराब पीने पर पुलिस ने चार लोगों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया व प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी से वार्ता की । मांग है कि एसएचओ को हटाया जाय। प्रदर्शन कारियों के माध्यम से बताया गया कि जिलाधिकारी ने तीन दिन का समय दिया है जिस पर धरना समाप्त किया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों का आहवान किया कि ऐसे कदम न उठाये जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। उन्होने कहा कि पुलिस अपना कार्य करती रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा बार-बार स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता की जाती है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा हमारी मांग है कि एसएचओ कैम्पटी को तत्काल यहां से हटाया जाए नहीं तो यहां पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, राजेश नौटियाल, थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, नवीन नौटियाल, समीर पंवार, सरदार सिंह मल्ल, व्यापार संघ अध्यक्ष कैंपटी फाल अशोक नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष कैंपटी प्रेम सिंह पंवार, सबल सिंह राणा, आदि मौजूद रहे।