20 टीबी रोगियों को आस संस्था के सहयोग से पोषाहार वितरित किया गया।

मसूरी:- उपजिला चिकित्सालय लंढौर में आस संस्था ऋषिकेश ने 20 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया। इस मौके पर रोगियों का वनज व उंचाई भी नापी गई व दवाई और सामाजिक भेदभाव पर चर्चा की गई।  चर्चा के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि बीमारी में मरीज़ को खुद भी हीन भावना महसूस होती है। लेकिन यहां आ पर पता चलता है कि हमारे जैसे कई लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं, चर्चा के दौरान कई उदाहरण भी बताए गए जो स्वस्थ्य हो चुके हैं। दवाई खाने के समय पर भी चर्चा हुई जिस पर मनीषा एसटीएस ने विस्तार से अवगत कराया। वहीं सफ़ाई, स्वच्छता की अहमियत पर भी विचार व्यक्त किए गये व स्वच्छता के लाभ बताये गये। कार्यक्रम में 5 टीबी रोगियों को 6 माह हेतु पोषाहार वितरण हेतु सोसाइटी सोशल सर्विस लबासना मसूरी ने गोद लिया। वहीं महिला जिजीविषा मंच देहरादून द्वारा पोषाहार सहयोग किया गया। इसके लिए आस संस्था की सचिव हेमलता ने दोनों संस्थाओं को विशेष आभार व्यक्त किया गया। वहीं कहा कि एक बात हमेशा सुखद लगती है मसूरी में हर रोगी के साथ परिजन साथ आते हैं खास तौर से बुजुर्ग जनों के साथ, लेकिन हरिद्वार में बुजुर्ग जन अधिकांशतः अकेले ही पोषाहार वितरण में आते हैं। कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय मसूरी के सीएमएस डा यतींद्र सिंह, डा आलोक जैन, डा अमृता, एसटीएस मनीषा, टीबी चौंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, रितिका नेगी, सूरज कुमार टीबी रोगी जन और उनके परिजनों ने सहभागिता की।