नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य ने टाउन हाल में योगाभ्यास किया।

मसूरी:- नगर पालिका टाउन हाल में नगर पालिका परिषद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सेंट लारेंस स्कूल की योगा शिक्षिका सुनीता नेगी ने पालिका अध्यक्षा, सभासदों, अधिकारियों व  कर्मियों को योगाभ्यास करवाया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे विश्व में ख्याति दिलाने का कार्य किया है ।उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य में योगदान कर सभी को स्वस्थ्य रहने को प्रेरित करता है उन्होंने आहवान किया कि सभी को योग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग भारत की परंपरा रही है, आयुर्वेद में भी योग का विशेष स्थान है, और आज पूरे देश में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, घरों तक में योग किया जा रहा है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अमित भटट, बबीता मल्ल, गौरी थपलियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीत डोबरियाल, कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, सोनम ढींगिया, बिजेंद्र नेगी, संजीव कवि सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।