मसूरी:-एमपीजी कॉलेज मसूरी में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण-शिक्षणेतर कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसएसडी कार्यक्रम संयोजक डॉ रूचि बडोनी सेमवाल एवं कुमारी मैत्रेयी शाह द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन का अभ्यास करवाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025 की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा बताया गया कि योग हमारे मन, मस्तिष्क और शरीर के लिए लाभकारी है, आजकल की जीवनशैली से जिस तरह शारीरिक और मानसिक रोग हो रहे हैं उन्हें नियमित योगाभ्यास से रोका जा सकता है। प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को निरंतर योग कर स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर शालिनी गुप्ता, डॉ सुनील पवार, डॉ अमिताभ भट्ट, रिया शर्मा, डॉ सतीश उनियाल, मनीषा, सविता आदि मौजूद रहे।

