मसूरी :- हिलदारी ने नगर पालिका और कीन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर एक विशेष पहल कर दुकानदारों व पर्यटकों को कपड़े व जूट से बने बैग वितरित किए।
हिलदारी के गाड़ी खाना स्वयं सहायता समूह द्वारा कपड़े के थैले बनाए गए जो इंटरनेशल प्लास्टिक बैग फ्री डे के मौके पर 200 कपड़े के थैले वितरित किए गये। वहीं नगर पालिका के माध्यम से जूट के बैग भी बनाए गए जो दुकानों, पर्यटकों और आवासीय क्षेत्रों में वितरित किए गए जिससे लोग प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करने व इससे होने वाले नुकसान से आम जनता को अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे प्रदूषण को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने ओर लोगो को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। जागरूकता अभियान में प्लास्टिक के दुष प्रभावों के बारे में बताया गया व सभी को कपड़े के थैलों को बढ़वा देने ओर प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कहा गया। इस मौके पर नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कीन के ऑपरेशनल मैनेजर अशोक कुमार और उनकी टीम के साथ ही हिलदारी से लीला दीपक, निशा, दीपिका आदि मौजूद रहे।