भाजपा मसूरी मंडल व रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था ने हरेला पर्व के तहत पांच सौ से अधिक पौधे वितरित किए।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के सहयोग से शहीद भगत सिह चौक पर हरेला पर्व के तहत 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के व इनडोर पौघे वितरित किए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है, जो पौधा लगाये उसकी देखरेख भी करे।
शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित भाजपा मसूरी मंडल पौधा वितरण कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था सहित पेट्रोलियम विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी सहयोग किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि भाजपा का यह प्रदेश व्यापी अभियान है, जिसके तहत मसूरी मंडल ने पांच सौ से अधिक पौधों को वितरित किया व जिस तरह यहां पर पौधों को लेने भीड उमड़ी उससे मसूरी की जनता का पर्यावरण के प्रति प्रेम झलकता है। उन्होंने पौधा ले जाने वालों का आह्वान किया कि वे पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल व संरक्षण भी करें। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व के तहत पूरे उत्तराखंड में पौधा रोपण किया जा रहा है जो 16 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी मंडल ने पांच सौ से अधिक पौधो का वितरण किया  व जिस तरह लोग पौधे लेने उमड़े यह उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाता है। उन्होंने कहा कि जो धरती हमें जल, वायु, फल आदि देती है उसे लौटाने का समय है जिसके तहत पौधा रोपण किया जा रहा है व मसूरी प्रदेश में सबसे अधिक हराभरा शहर बनेगा। इस मौके पर मुख्य जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी ने कहा कि मसूरी की जलवायु के अनुसार पौधे रोपने के लिए पौधे वितरित किए जा रहे हैं, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के कहने पर विभाग की ओर से पौधे लाये गये जिसमें कलेंचू, कैक्टस, आर्ननामेंटल पौधों के साथ ही फलों, व बांज आदि के पौधे वितरित किए गये। उन्होंने आह्वान किया कि पौधे लगाये व आक्सीजन बढाये व रोग मुक्त बनें। इस मौके पर रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने कहा कि हरेला पर्व के तहत भाजपा के साथ मिलकर पौधा वितरण कार्यक्रम किया, इसमें इनडोर पौधे भी वितरित किए गये जिससे लोग घरों के अंदर पौधों को रखे व उनको परिवार का अंग मानें। उन्होंने कहा कि प्रकृति व आने वाली पीढी के लिए पौधा रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहाकि इस अभियान से पेट्रोलियम युनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को भी इस संकल्प के साथ जोड़ा है कि वे आने वाली पीढी के लिए कार्य करें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुडमोहन राणा, रमेश खंडूरी, विजय रमोला, सुरेश अग्रवाल, सुनील रतूड़ी, कुशाल राणा, जीनत, कमला थपलियाल, राजीव अग्रवाल, सोभन मेहरा, स्वरांजलि, सोनिया, शगुन विश्नोई, स्वयं सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।