मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी ने हरेला पर्व के तहत दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयो के बच्चों को उनके नाम लिखे गमले वितरित किए जिनमें पौधे लगे थे। इसमें बच्चों का आह्वान किया कि आठ माह बाद रोटरी क्लब की टीम विद्यालय में आयेगी व बच्चों के नाम लिखे गमलों का आकंलन कर जिस छात्र के गमले का पौधा सबसे अच्छा होगा उन्हें रोटरी ग्रीन हीरों के रूप में पुरूस्कृत किया जायेगा।
रोटरी क्लब मसूरी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गर्व के साथ हरेला पर्व को जारी रखते हुए दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों जिसमें रा प्रा विद्यालय हुसैन गंज को 10 व रा प्रा विद्यालय कैमल बेक रोड जाकर 19 छात्र छात्राओं को हरेला परियोजना के तहत प्रत्येक छात्र को उनके नाम और कक्षा के साथ एक सुंदर ढंग से तैयार किया गया पौधा लगा गमला दिया।

इस विचारशील भाव ने न केवल युवा शिक्षार्थियों को उत्साहित किया, बल्कि उनमें स्वामित्व और ज़िम्मेदारी की भावना भी जगाई। रोटरी सामुदायिक सेवा के निदेशक रजत अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैन गंज को दस व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैमल बैक रोड के 19 छात्रों को गमले वितरित किए। जिन्हें आठ माह बाद देखा जायेगा व जिसका गमला सबसे अधिक अच्छा होगा व पौधा अच्छी तरह पनप रहा होगा उसे रोटरी ग्रीन हीरो का पुरस्कार दिया जायेगा। इस मोके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, निदेशक रजत अग्रवाल, चेयरमैन पीपी कर्नल एस.बी. लाल, शैलेंद्र कर्णवाल, कुलदीप माथुर, मनोरंजन त्रिपाठी, रोटेरियन टी.एस. मनचंदा, रोटेरियन शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।