मसूरी:- मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव का शोर आज शाम थम गया। इससे पूर्व जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में भाजपा की जिला पंचायत की ख्यार्शी वार्ड 13 की अधिकृत प्रत्याशी पवनी देवी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के द्वारा उनके कार्यालय कॉलोनी बाजार से विशाल रोड शो का आयोजन किया गया’।

इस अवसर पर रोड शो पापरा तल्ला मल्ला खेड़ा भूयाँसारी ऐरी शीर्ष मुंगलोड़ी बंगार टिकरी ललोटना क्यारी ख़्यार्शी गैड व टकारना गांव तक निकाली गई। इसके पश्चात क्यारी गांव में भाजपा प्रत्याशी पवनी देवी के पक्ष में चुनावी जनसभा संपन्न हुई। इस अवसर पर दायित्धारी राज्य मंत्री गीता रावत ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी पवनी देवी के पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उन्हें भारी मतों से आगामी 24 जुलाई को भारी संख्या में मतदान करने विजयी बनाएं । उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार की दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है जिन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुंचाना है और पार्टी के पक्ष में बड़ी संख्या में लोगों को मतदान करके विजयी बनाना है। इस अवसर पर भाजपा धनोल्टी विधानसभा प्रभारी योगेंद्र पुंडीर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल महामंत्री अकबीर पंवार आशुतोष कोठारी बलदेव पवार जयदेव पवार रविंद्र रावत सुनील चमोली, विजेंद्र पवार विजेंद्र सजवाण, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र राणा सहित दर्जनों वाहनों में सवार लोगों ने प्रचार किया।

