मसूरी:- राजस्थान की एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्य करने वाले युवा ने नौकरी छोड कर मसूरी में अपना व्यवसाय शुरू किया है। जिसका उदघाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। शेखर्स कैफे एंड बेकरी नाम से खोले गये इस प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के कुजीन उपलब्ध है, जिनका लजीज स्वाद पर्यटकों सहित स्थानीय लोग ले रहे हैं।
शेखर्स कैफे के संचालक मनीष सिंह पोखरियाल ने कहा कि वह राजस्थान की एक कंपनी में कार्यरत थे लेकिन लगा कि नौकरी करने से केवल परिवार को ही पाला जा सकता है, आगे नहीं बढा जा सकता। उन्होंने नौकरी छोडी व मसूरी आ गये व यहां पर मालरोड में स्वरोजगार को बढावा देने के उददेश्य से कैफे खोला। उन्होने बताया कि उनके पिता मसूरी वन विभाग में कार्यरत है। उनका मानना है कि लोग अपने व्यस्त समय में से थोडा समय निकाल कर कैफे में जाकर इन्जवाय करते है इसी धारणा को धरातल पर लाते हुए मसूरी में कैफे खोला। उन्होंने कहाकि यह पर्यटक नगरी है और यहां पर लोग व्यस्त जीवन से कुछ पल निकाल कर आते है व पूरा मनोरंजन करते है। उन्होंने कहा आज देश में कैफे कल्चर लगातार आकर्षण का केंद्र बना है व लोग वहा जाकर एन्जवाय करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कैफे में कांटिनेटल, चाइनीज कुजीन सहित बेकरी का आइटम व मोकडिल, वहीं एप्पल पाइप खासा पसंद किया जा रहा है, इसके साथ कॉफी भी परोसी जाती है। उन्होंने कहा कि इस कैफे में करीब आठ स्थानीय बेरोजगारों को भी रोजगार दिया गया है। इस मौके पर संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, हेमराज शर्मा, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अमित भटट, मसूरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, मनोहर सिंह पोखरियाल, पुष्पा पोखरियाल, चंद्रशेखर पोखरियाल, रोशनी, नीरा, सहित मुख्य शैफ आशीष गिरी भी मौजूद रहे।

