किरण नौडियाल व राजेश्वरी नेगी बनी तीज क्वीन ‌।

 

मसूरी:- झूमेलो ग्रुप द्वारा किताब घर स्थित एक होटल सभागार में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हिंदी और गढ़वाली गानो पर सामूहिक नृत्य की किये।  वही इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता ,डांस प्रतियोगिता, सॉग प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई। वही इस दौरान सवाल जवाब प्रतियोगिता भी रखी गई थी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को तीज की बधाई दी। साथ ही इस तरह के आयोजन करने के लिए आयोजक मंडल की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन किए जाने चहिए। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम को अलग-अलग ना कर सामूहिक रूप से करने पर जोर दिया।
इस दौरान तीज क्वीन का चुनाव निर्णायक मंडल ने किया, निर्णायक मंडल की भूमिका लक्ष्मी उनियाल ,गुड्डी देवी, बबली, हिमानी भारद्वाज ने निभाई।  कार्यक्रम की आयोजिका प्रमिला नेगी ने बताया कि झुमेलो ग्रुप द्वारा यहां पर तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए, वही तीज क्वीन का  चुनाव निर्णायक मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें 50 साल से ऊपर आयु वर्ग में राजेश्वरी नेगी व  50 से नीचे किरण नौडियाल ने तीज़ क्वीन का खिताब जीता। मंच का संचालन लक्ष्मी उनियाल व प्रमिला नेगी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सीमा, सरिता ,प्रभा, पूजा, सुनीता रावत, विनीता, गायत्री, जय श्री नैथानी, गीता, मीना नेगी, प्रियंका, खुशी पंवार, हिमानी,  विनीता चंद, अनु नेगी,सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।