गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स तीज उत्सव में नृत्य, तीज क्वीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

मसूरी:- गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स तीज उत्सव में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया। इस मौके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें मोनिका गिरसा, वरुणा भार्गव, काम्या गुप्ता व सोनल अग्रवाल विजेता रही।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स तीज उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाएं पूरी सजधज व श्रृंगार कर आयी। कार्यक्रम की शुरुआत सचिवा अंबुज अग्रवाल ने सभी का स्वागत कविताओं की पक्तियों से किया। क्लब अध्यक्ष अनुपम हांडा, कोषाध्यक्ष ममता भाटिया ने सभी का तिलक व बैच लगाकर ,फूलों के साथ स्वागत किया और एक प्यार का धागा सभी की कलाइयों पर बांधा। महिलाओं ने कार्यक्रम में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी व इसके साथ ही अनेकों मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित  नृत्य प्रतियोगिता में रुचिका, अंशिका व सारिका गुप्ता विजेता रहे। क्लब के द्वारा चार तीज क्वीन चुनी गई जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मोनिका गिरसा, व वरुणा भार्गव तथा 45 से कम आयु वर्ग में काम्या गुप्ता व सोनल अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब जोन चेयरपर्सन मंजू अग्रवाल, लाइनेस क्लब मसूरी की अध्यक्ष मनीषा व कोषाध्यक्ष सुनीता गोयल, नीमाकांत, अनीता बत्रा, मोनिका अग्रवाल, रूबी गर्ग, सारिका अग्रवाल, अर्चना गोयल, मीना गोयल, वंदना गोयल, नुपुर कर्णवाल, रचना शर्मा, अनीता सक्सेना, शशि रावत, नूतन राणा के साथ ही क्लब सदस्य भी मौजूद रहे।