मसूरी:- मसूरी इटंर नेशनल स्कूल मे इट्रेक्ट क्लब के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के इट्रेंक्ट क्लब के अध्यक्ष टीया कुदनानी, उपाध्यक्ष ओरणा सिन्हा रॉय, सचिव ओजस्वनी, कोषाध्यक्ष सृष्टि पाठक एवं प्रेजिडेंट इलेक्ट श्रेया घमंडे सहित 10 सदस्यों को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की पारंपरिक प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इट्रेंक्ट क्लब के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इट्रेंक्ट क्लब छात्रों मे सेवा भाव, नेतृत्व कौशल और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में नव निर्वाचित इंट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर पद पर अधिष्ठापित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने इट्रेक्ट क्लब के उददेश्यों व उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उददेश्य समाज सेवा व मानवता की सेवा करना है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने सामुदायिक कार्यां में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और समाज में सकारात्म परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र कर्णवाल ने नये पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी की बधाई दी व कहा कि इंट्रेक्ट क्लब एक ऐसा मंच हे जहां छात्र, छात्राएं नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण सीखतें हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिएं निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए और क्लब के कार्यां के बारे में बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीया कुंदनानी ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी लेकर बेहद उत्साहित है और अपनी टीम के साथ मिलकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाकार्या का सफलता पूर्वक करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष ओरणा सिन्हा राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी टीम को साथ लेकर इंट्रेक्ट क्लब के उद्देश्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने सभी का धन्यवाद किया व क्लब के नये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों के निवर्हन में समर्पण भाव से कार्य करेंगे। इस मौके पर रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, अध्यक्ष इलेक्ट अश्विनी मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, नूपुर कर्णवाल, आदि मौजूद रहे।