रात्रि की बारिश से मैगी प्वाइंट के समीप पहाडी से भूस्खलन हुआ, रोड सुचारू रही।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार संकट गहराता जा रहा है, गत रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण मैगी प्वाइंट के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिसके साथ पेड़ भी गिर गये। लेकिन गनीमत रही कि मार्ग बंद नहीं हुआ व रोड पर मलवे के साथ बोल्डर भी आ गये।
मसूरी देहरादून मार्ग गत वर्ष की प्राकृतिक आपदा के बाद से लगातार अधिक बरसात  आपदा का कारण बनता जा रहा है व आये दिन रोड कही न कहीं से भूस्खलन होने से प्रभावित हो रही है। यह पूरा क्षेत्र अति संवेदनशील बन गया है पता नहीं कब कहां से भूस्खलन हो जाय या रोड दरक जाये। रोड पर कई स्थानों पर दरारे आ रखी है व कई स्थानों पर रोड धीरे धीरे बैठ रही है। गत रात्रि भी भारी वर्षा के बाद मैगी प्वाइंट के समीप पहाड से भूस्खलन हो गया व मलवा व पेड़ रोड के किनारे आ गये व कुछ बोल्डर सडक के पास आ गये। लेकिन गनीमत रही कि मार्ग बंद नहीं हुआ। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के बाद हनुमान मंदिर के समीप व  विगत दिनों से पानी वाला बैंड के पास लगातार पुश्ता ढहने व भूस्खलन होने से रोड बंद हो रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग दिन रात रोड की मरम्मत का कार्य कर रहा है लेकिन अभी केवल छोटे वाहनों से ही आवाजाही की जा रही है बडे वाहन प्रशासन ने बंद कर रखे है व उन्हें अन्य मार्गों से मसूरी जाना पड़ रहा है।