मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल एवं रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका परिषद सभागार में हरेला पर्व पर चित्रकला प्रतियोगिता व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ में अस्मिता नौटियाल महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने व चित्रकला में आरएन भार्गव इंटर कालेज के अमित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।

नगर पालिका सभागार में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में अधिकतर छात्रों व छात्राओं ने हरेला पर स्व रचित कविताओं को पाठ किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता का विषय भी हरेला था जिस पर छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुंदर व प्रेरणा दायक चित्र बनाकर पर्यावरण के प्रति संदेश देने का कार्य किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की छात्रा अस्मिता नौटियाल ने पहला, सीजेएम वेवरली की अनुष्का तिवारी ने दूसरा व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की सोनाशी उनियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में आरएन भार्गव इंटर कालेज के अमित कुमार ने पहला, सरस्वती शिशु विद्यांमंदिर की पायल नेगी ने दूसरा व निर्मला इंटर कालेज की श्रद्धा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बडथ्वाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए व कहा कि हरेला के पर्व पर जो कार्यक्रम रखा गया था वह बहुत उत्कृष्ट था छात्र छात्राओं ने जो कविताएं पढी जो स्व रचित थी बहुत ही सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। उन्हांने कहा कि बच्चे इतना अच्छा सोचते है मै हतप्रभ हूं कि पर्यावरण के किसी भी क्षेत्र को नहीं छोडा। उन्होंने कहा कि समाज से जुडे लोग ऐसे कार्यक्रमों में आये व बच्चों से सीखने का प्रयास करें, इससे समाज, राजनीति, व्यापार, राजनीति व सरकारी सेक्टर का भला होगा। उनके अनुभवों को सांझा करें ऐसे कार्यक्रम में अधिकारी, नेता, व्यापारी, डाक्टर इंजीनियर आये व बच्चों को प्रोत्साहित न करे बल्कि उनसे प्रेरणा ले, उन्होने कहा कि शुभ विश्नोई लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल का विशेष आभार है कि वह ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शुभ विश्नोई ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल व रोबुस्ट वर्ल्ड हरेला पर्व केवल 16 जुलाई को नहीं बल्कि पूरे जुलाई व अगस्त में मना रहे है व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, इस प्रतियोगिता में मसूरी के प्रमुख स्कूलों ने प्रतिभाग किया, इस प्रतियोगिता से अगर एक प्रतिशत बच्चे भी इससे प्रेरणा लें तो पर्यावरण संरक्षण में बडा कार्य होगा। प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स, मसूरी पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, आरएन भार्गव इंटर कालेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सीजेएम हेंपटन कोर्ट, निर्मला इंटर कालेज, सीजेए वेवरली के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. शोबित केशववाल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन शगुन विश्नोई ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुडमोहन राणा, कुशाल राणा, कमला थपलियाल, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई आदि मौजूद रहे।

