मसूरी:- लक्ष्मण पुरी स्थित श्री गुरु राम राय स्कूल की जर्जर हो चुके छत को देहरादन से आयी श्री गुरु राम राय की टीम ने तोड़ दिया गया जबकि वहां निवास करने वाले लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उनके आगे एक नहीं चली जिससे यहां निवास करर रहे छह परिवारों की छत छिन गयी इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
श्री गुरूराम राय की देहरादून से सुरक्षा कर्मियों के साथ एक टीम आये व आते ही विद्यालय भवन को तोड़ना शुरू कर दिया जबकि यहां पर छह परिवार वर्तमान में निवास कर रहे है, उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया व खुद महंत ने उन्हें पहले उनके विस्थापन की बात की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाये रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां पर अंग्रेजी माध्यम का स्कूल चलता था जिससे गरीब बच्चे इसमें पढते थे लेकिन महंत ने पहले स्कूल बंद करवाया व अब इस भवन को तोड रहे हैं जबकि मंहत का कार्य तो गरीबों की मदद करना है। यहां रहने वाले छह परिवारों को कोई सूचना न देने पर उनके पास कोई विकल्प नहीं है व उनका सामान बारिश में भीग रहा ऐसे में लोग कहां जायेंगे। इस मौके पर निवासरत नारायण प्रसाद डिमरी ने कहा कि यहां पर उनके पूर्वजों के समय से उनका परिवार रहता है लेकिन बिना किसी नोटिस के इस कार्रवाई होने के बाद ऐसी बरसात में यहां रहना मुश्किल हो गया है और बारिश में सारा पानी घरों के अंदर घुस जाएगा जिससे सारा सामान खराब हो जाएगा। इस मौके पर स्थानीय निवासी जगत सिंह रौथाण ने कहा कि यहां पर 20 25 परिवार 70 से 80 वर्षों से निवास कर रहे हैं पूर्व में उन्हें कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई लेकिन अब जिस तरह से कार्यवाही की गई है उससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर ग्रहणी हेमा रौथान ने बताया कि बारिश के समय यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जब छत को तोड़ दिया गया है ऐसे में इन लोगों के पास कहीं और जाने का भी विकल्प नहीं है इन्हें पहले विस्थापित किया जाना चाहिए था उसके बाद ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

