मसूरी।:- कोतवाली पुलिस ने स्कूलों में जाकर स्कूली-छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी ,गौरा शक्ति ऐप के सम्बन्ध में जानकारी एवं महिलाओं के साथ हो रहे स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
उत्तराखंड पुलिस पूरे उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया गया कि पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस, 112 नंबर व गोरा शक्ति एप के बारे में बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्गत दिशा-निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली मसूरी पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कुलड़ी मसूरी में महिला उपनिरीक्षक रश्मि रानी द्वारा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं इसकी अतिरिक्त पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस, 112 नंबर व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता होने के दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस व पुलिस सहायता नम्बर उपलब्ध कराये गये। जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से प्रचलित रहेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, उप प्रधानाचार्य रमेश डिमरी, शिक्षक दुर्गा दयाल, राकेश भट्ट, दीपक बलूनी सहित 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

