मसूरी। टाउनहाल में नशा उन्मूलन मसूरी समिति की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें शहर में बढते सूखे नशे प्रवृत्ति व इससे युवाओं को दूर रखने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में मौजूद लोगों ने मसूरी में सूखे नशे की बढती प्रवृत्ति से युवाओं के आगोश में आने पर गहरी चिंता व्यक्त की । बैठक में कहा गया कि मसूरी में लगातार सूखे नशे की गिरफ्त में युवा फंस रहे है, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है वहीं परिजन खासे परेशान है। मसूरी के हर क्षेत्र में सूखे नशे का कारोबार फल फूल रहा है वहीं पुलिस भी इस दिशा में ठोस कार्य नहीं कर रही है जिससे युवा पीढी सूखे नशे की ओर बढ रही है, जिसका रोका जाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मसूरी में कई युवा इसके शिकार हो रहे है व परिवारों के सामने समस्या खडी हो रही है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस मौके पर नगर पालिका सभासद अमित भटट ने कहा कि बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गये जिसमें तय किया गया कि युवा पीढी में इंटर व कालेज स्तर के बच्चे नशे की ओर जा रहे है, उन्हें मारा पीटा नहीं जा सकता ऐसे में उन्हें प्यार से समझाया जायेगा। वहीं हिंदी व अंग्रेजी स्कूलों में जाकर विषय विशेषज्ञों को ले जाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बतायेगे। वहीं एक पत्र एसडीएम व कोतवाल को दिया जायेगा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाय जो नशे के कारोबार चला रहे है, कोतवाल अभी नये आये है उन्हें भी महीने में कम से कम दो व तीन बार सर्च अभियान चलाना चाहिए ताकि नशा बेचने वालों में भय पैदा हो व स्कूलों में सरकार या प्रशासन साल में कम से कम दो बार ब्लड सेंपलिग की जाय जिससे पता चल सके कि युवा नशा कर रहे है । युवा भारत का भविष्य है उन्हें बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा। इस मौके पर उमेश नौटियाल, उमेद सिंह मेहरा, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, विजय बिंदवाल, मनीष कुकसल, संदीप जखमोला, रजत शर्मा, सचिन पंवार, आशीष जोशी, अमित पंवार, रजनीश खरोला, रविंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।