जिलाधिकारी ने माल रोड के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश।

मसूरी:- पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले माल रोड सौंदर्य करण एवं पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण करने के जिलाधकारी देहरादून सोनिया सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश। माल रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा करने जिलाधकारी सोनिया सिंह मसूरी पहुंची, संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्य को समय सीमा के तहत पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कड़े शब्दों में कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना एक चुनौती है जिसे टीम वर्क के तहत निश्चित समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा, त्योहार होने के कारण बीच में कुछ विलंब अवश्य हुआ है किंतु कार्य  की गुणवत्ता व समय सीमा का ध्यान रखा  जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी नंदन कुमार, अधिशासी अधिकारी राजेश  नैथानी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल, अवर अभियंता पुष्कर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *