बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकाप्टर कोहरे में भटका, एमआईएस मे सुरक्षित उतारा।

मसूरी:-  बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का हैलीकाप्टर मसूरी की पहाड़ियों पर घना कोहरा लगा होने से भटक गया तथा एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गयी, जिसमें पायलेट ने समझदारी से कार्य किया व हेलीकाप्टर को मसूरी इंटर नेशनल स्कूल के ग्राउंड में उतार दिया। सभी पांच यात्री सुरक्षित है व स्कूल परिसर में है।
बताया गया कि करनाल व हैदराबाद के पांच यात्री ट्रांस भारत एवियेशन के हैलीकाप्टर से बद्रीनाथ के दर्शन करने गये थे लेकिन लौटते समय हैलीकाप्टर को सहत्रधारा हैलीपैड पर उतरना था लेकिन मसूरी की पहाड़ियों पर घना कोहरा लगा होने के कारण यह रास्ता भटक गया। पायलेट ने बताया कि वह पोलोग्राउड में हैलीकाप्टर को उतारना चाहते थे लेकिन पहले मसूरी इंटर नेशनल स्कूल का ग्राउंड दिखा व वहां पर सुरक्षित लैडिग करवा दी। स्कूल के अध्यापक आकाश ग्रोवर ने बताया कि अचानक पौने चार बजे स्कूल परिसर में हैलीकाप्टर की आवाज गूंजी, देखा तो एक हैलीकाप्टर लैंड कर रहा है। जिस पर पता किया तो बताया कि यात्री बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे, लेकिन कोहरा होने के कारण पायलेट ने यहां उतार दिया। सभी यात्री सुरक्षित है, स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें गेस्ट रूम में ले जाकर चाय नाश्ता दिया गया है। आगे वह हैलीकाप्टर से जायेगें या अन्य किसी वाहन से जायेंगे अभी नहीं बताया गया। यह भी बताया गया कि हैलीकाप्टर में कोई खराबी नहीं है केवल घना कोहरा होने के कारण यहा पर लैंड करवाया गया है।