मसूरी:- शिफन कोर्ट के आवासहीनो की आवाज विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैण तक पहुंचाने पर पं0 मनीष गौनियाल को आंदोलनकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया, समाजसेवी मनीष गौनियाल व कांग्रेस प्रवक्ता पंकज क्षेत्री विधानसभा सत्र के दौरान शिफन कोर्ट की आवाज उठाने गैरसैण गए थे लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरा प्रशासनिक अमला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगा रखा था जिस कारण उन्होंने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह द्वारा शिफन कोर्ट का मुद्दा मजबूती से उठाने पर अब यह प्रदेश स्तर पर छा गया है और उम्मीद की जानी चाहिए की शीघ्र ही बेघरों को आवास मिल जाएगा, इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
शहीद स्थल पर वादा निभाओ आवास बनाओ आंदोलन के तहत 17 वें दिन भारी बारिश के बावजूद लोग धरने पर बैठे रहे, धरने पर बैठने वालों में समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा. राजेंद्र सेमवाल, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, कुशा देवी, मायेश्वरी देवी, स्मिता देवी, रमेश लाल, मुकेश लाल, बलबीर भंडारी. बालकृष्ण, कन्हैया लाल सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे।

