म्सूरी। देहरादून वन प्रभाग की थानो रेंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय समुदाय एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर को दीपों एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया तथा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग, डॉ. उदय गौड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन परिचय तथा उनके ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न में आर्थिकी और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन एवं सामंजस्य को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। विकास की प्रक्रिया में आर्थिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों का सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ना तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समुदाय और वन विभाग के समन्वित प्रयास इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग वैभव कुमार सिंह ने अपनी ओर से शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम में सहभागी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता की भावना के साथ किया गया। दीपों एवं पुष्पों से की गई आकर्षक सजावट के बीच दीप प्रज्ज्वलन एंव वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रेंज अधिकारी थानो नथी लाल डोभाल डोभाल, रेंज अधिकारी बड़कोट गणेश उनियाल, रेंज अधिकारी लच्छीवाला गंभीर धमान्दा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

