मसूरी:- वादा निभाओ आवास दो आंदोलन के तहत शिफन कोर्ट के बेघरों का धरना आज 20 वें दिन भारी बारिश ,ओलावृष्टि व कड़ाके की ठंड के बावजूद जारी रहा। बैठक में उपस्थित मातृशक्ति ने कहा कि एक और सरकार चैत्र नवरात्रों को णमोकारनारि शक्ति के उत्सव के रूप में मनाने जा रही है वही शिफन कोर्ट की मां बहने पिछले 3 वर्षों से ठंड बरसात बर्फबारी में बेघर है, जो सरकार के दोहरे चरित्र को दिखाता है, सरकार वादा करने के बाद भी शिफन कोर्ट वासियों की सुध नहीं ले रही है, यह नारी शक्ति उत्सव महिलाओं का अपमान है हम ऐसे नारी शक्ति उत्सव का विरोध करते हैं तथा निर्णय लिया गया कि सरकार के 1 वर्ष पूरा होने के दिन 23 मार्च को सरकार के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, संजय टम्टा, सविता देवी, मनीषा देवी, अंजना, सुषमा, राजी देवी, सरस्वती, लक्ष्मी, मीना, रजनी, संध्या, ईशा भट्ट, दिव्या भट्ट कन्हैया लाल, बृजमोहन, शिवलाल, दशरथ सिंह ,बलवीर सिंह, गीता देवी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।