बूढ़ी दीपावली बग्वाल कार्यक्रम अगलाड यमुनाघाटी विकास मंच 16 नवबंर को आयोजित करेगा।

मसूरी:-  देश में मनाई गयी दीपावलवी के ग्यारह दिन बाद इगास दीपावली पूरे उत्तराखंड में उत्साह व उल्लास के साथ मनाई गयी लेकिन अब दीपावली के एक माह बाद जौनपुर ,रंवाई, जौनसार सहित कुछ अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाती है। जिसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अगलाड यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में आगामी 16 नवबंर को जीरो प्वाइंट पर दीपावली मनायेगा।
अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के प्रवक्ता सूरत सिंह रावत ने बताया कि वैसे तो बग्वाल जिसे बूढ़ी दीपावली कहते है 20 नवंबर से शुरू होगी जो पांच दिन चलती है, लेकिन मसूरी में मंच की ओर से 16 नवबंर को सार्वजनिक बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो मसूरी कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट पर आयोजित होगी। प्रातः ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जो शाम तक चलेगा। इस संबध में मंच की बैठक आयोजित की गयी जिसमें यह निर्णय लिया गया। इस संबंध में जानाकरी देते हुए मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने बताया कि अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच 16 नवबंर को बग्वाल मनायेगा ताकि 20 नवबंर से शुरू होने वाली दीपावली में लोग अपने गांव जा सकें। उन्हांने बताया कि बग्वाल कार्यक्रम कैपंटी रोड पर जीरो प्वाइंट के समीप मंच के निर्माणाधीन भवन के पास मनायी जायेगी जिसमें डिबसा पूजन किया जायेगा व उसके बाद होल्डे जिसे भैलू कहते है खेले जायेंगे व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ किया जायेगा व अंत में रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। मंच की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच के महामंत्री प्रकाश राणा, पालिका सभासद रणवीर कंडारी, सुरेंद्र रावत लगडासू, बलदेव रावत, सुरेंद्र रावत सुरांसू, सहित सदस्य मौजूद रहे।