पं दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद किया।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 58वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इस मौके पर देश के लिए किए गये योगदान के कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
भाजपा कार्यकर्ता लंढौर स्थित प. दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर गये व पहले पूर्व मंहामंत्री कुशाल राणा ने उनकी प्रतिमा की सफाई की व उसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प. दीन दयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठन कर्ता होने के साथ ही जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचार धारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत को मजबूत सशक्त भारत बनाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल में पूर्व महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश रावत, मंडल उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक विजय बिंदवाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सचिन पंवार, रमेश खंडूरी, पालिका सभासद अमित भटट, बदवाल, जसोदा शर्मा, आशीष जोशी, अतुल अग्रवाल, रवि गोयल, खुश देव सिंह आदि मौजूद रहे।