मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह चौक पर ढोल ढमाके के साथ भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की गयी व स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरित किया गया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी पार्टी की स्थापना का 47 वां स्थापना दिवस मना रहा है इस लंबे सफर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढाने के लिए लंबा संघर्ष किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धातों, प. दीन दयाल उपाध्याय के अंतोदय के विचार को लेकर पार्टी आगे बढ रही है व सेवा समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद की कि पार्टी आगे भी संगठन को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास ,सबका विकास के नारे के साथ आगे बढेगी तो देश विकसित देशों की कतार में खडा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई और आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी जो कार्यकर्ताओं के विश्वास से बनी। पार्टी के कार्यकर्ता अपने घरों में स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वज फहराते है, वहीं हमारा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ आगे बढ रहे है व 2027 का चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 47 सालों में भाजपा अपने संघर्ष से आगे बढी व केंद्र सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। वहीं कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री नरेद्र मेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, कमला थपलियाल, अरूण कुमार, सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, अभिलाश, सपना शर्मा, आशीष जोशी, बबीता मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

