मजदूर संघ ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

मसूरी। मजदूर संघ ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित कर मालरोड पर चल रहे व्यावसायिक वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि मालरोड पर दिनभर व्यावयायिक वाहनों सहित रैंटल स्कूटिंया व बिल्डिंग मटीरियल के वाहन चलते रहते है जिन पर पालिका का कोई नियंत्रण नहीं है और यही कारण है कि मालरोड पर जाम लग रहा है। उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि व्यावसायिक वाहनों के लिए नगर पालिका की ओर से नियम बने है ि कवे 11 बजे प्रातः तक ही मालरोड पर सामान सप्लाई कर सकते हैं लेकिन ये वाहन दिनभर चलते रहते है और जहां मर्जी होती है वाहन खड़ा कर सामान उतारते हैं जिस कारण जाम लग जाता है। वहीं उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मालरोड पर टैक्सियां व रैटल स्कूटियां भी धड़ल्ले से चल रही है और ये वाहन भी जाम का कारण बन रहे है जिनके कारण स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पालिका अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि मालरोड पर चल रहे व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाय व जो सप्लाई वाहन है उनको नियमों के अुनसार चलने की अनुमति दी जाय व टैक्सी तथा रैंटल स्कूटियों को प्रतिबंधित किया जाय। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मालरोड पर चलने वाले व्यावसायिक वाहनों सहित यातायात नियंत्रण के लिए शीघ्र ही बैठक बुलाई जा रही है जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे ताकि व्यावसायिक वाहनों को नियंत्रित किया जा सके व मालरोड पर यातायात नियंत्रित रह सके। मालूम हो कि मालरोड पर व्यावसायिक वाहनों की संख्या लगातार बढ रही है, व जहां मर्जी होती है वहां पर सामान उतारते है जिसके कारण व्यवधान पैदा होता है जबकि पूर्व में इन वाहनों के लिए नियमावली बनायी गयी थी व माल उतारने के प्वाइंट बनाये गये थे जिनका पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं टैक्सियां व रैटल स्कूटी भी मालरोड पर चल रही है जिन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, साथ ही निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन भी दिनभर मालरोड पर चलते रहते है जिससे शहर की व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है जिस पर ठोस निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है।