शहर मे ओबीसी सर्वे का कार्य पूरा कर फार्म अधिशासी अधिकारी को सौंपे।

मसूरी :- नगर पालिका परिषद मसूरी की सीमा में रहने वाले ओबीसी जनगणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। एकल सदस्यीय राज्य पिछड़ा आयोग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मसूरी क्षेत्र मेंओबीसी सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस कार्य में लगे पर्यवेक्षकों का आशा कार्यकत्रियों ने शहर के सभी 13 वार्ड के फार्म अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी को सौंप दिया जिसकी रिपोर्ट शीघ्र ही शहरी विकास निदेशालय व शासन को सौंप दी जाएगी।

जिसको लेकर आज नगर पालिका सभागार में आशा कार्यकत्रियों और कर अधीक्षक द्वारा जनगणना कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया जिसकी रिपोर्ट निदेशालय और शासन को भेजी जानी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कर अधीक्षक विनय प्रताप चौहान ने बताया कि राज्य पिछड़ा आयोग द्वारा एकल कमेटी का गठन किया गया इसके निर्देशानुसार पिछले 1 माह से मसूरी के सभी 13 वार्डों में ओबीसी जनगणना का कार्य किया जा रहा था जो अब हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट निदेशालय और शासन को भेजी  जानी है।
वही आशा कार्यकत्रियों की सुपरवाइजर सुनीता रावत ने बताया कि मसूरी के 13 वार्डों में 26 लोगों द्वारा पिछले एक माह से सर्वे का कार्य किया जा रहा था जिसकी रिपोर्ट बनाकर नगर पालिका  के अधिशासी अधिकारी को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *