मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभगार में आयोजित रोटरी क्लब वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्र छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को 3 लाख 35 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
छात्रवृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, मसूरी रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रोटरी मंडल उपाध्यक्ष तपन कौशिक ने किया। इस मौके पर रोटरी मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया। रोटरी कम्युनिटी सर्विस के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि रोटरी वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम वर्ष 1979 से लगातार चलाया जा रहा है जिसमें शहर के जरूरतमंद छात्र छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिसमें तीन हजार से पांच हजार तक की राशि होती है वहीं चार मेधावी छात्रों को जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल व इंटर में मसूरी टॉप किया उन्हे ग्यारह, ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि दी गयी। रोटरी सचिव योगिता गोयल ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया, रोटरी के पूर्व मंडलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने रोटरी के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी दी व रोटरी छात्रवृत्ति समारोह के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने रोटरी छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि मसूरी रोटरी का यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा है जिसमें उन छात्रों को जो पढाई करने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे पैसा उनकी पढाई में बाधा न बने। वहीं जो छात्र इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए जाते है अगर वहां भी उन्हें समस्या होती है तो रोटरी वहां भी सहयोग करता है। मसूरी रोटरी का यह कार्यक्रम पूरे मंडल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर रोटरी मसूरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी हर वर्ष छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद मेधावी छात्रों की पढाई में मदद करता है जिसमें रोटेरियन के साथ ही अन्य सहयोगी साथ देते हैं। इस बार मसूरी के हिंदी माध्यम के विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है जिससे वे अपनी पढाई जारी रख सके, वहीं अगर उच्च शिक्षा में भी आर्थिक परेशानी आती है तो उनको भी रोटरी की ओर से मदद की जाती है ताकि उनकी पढाई न छूटे। उन्होंने कहा कि मसूरी रोटरी क्लब 1947 से समाज की सेवा कर रहा है। छात्रवृत्ति कार्यक्रम 1979 से कर रहे है जो राशि पांच सौ एक से शुूरू होकर पांच लाख तक पहुंच गई है।इस बार करीब तीन लाख पचपन हजार रूपये दिए जा रहे है। वहीं छात्रवृत्ति के साथ ही पढाई में टापरों को भी छात्रवृत्ति देते है। कार्यक्रम के अंत में सुविज्ञ सब्बरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, हर्षदा वोहरा, अश्विनी मित्तल, मनोरंजन त्रिपाठी, प्रमोद साहनी, एनके साहनी, डीके जैन, सुरेश अग्रवाल, विपुल मित्तल, विनेश संघल, मनमोहन कर्णवाल, अशोक कोहली, मयूर गर्ग, शिवम अग्रवाल, संजय जैन, शालिनी प्रकाश, आस्था कौशिक, आलोक मेहरोत्रा, डा. मनोज रयाल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, दीपाली आदि मौजूद रहे।

