मसूरी। बरसात के बाद मसूरी की सड़कों के हाल बहुत बुरे नजर आ रहे है, लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के द्वारा कराये गये मरम्मत कार्य एक दिन भी बारिश नहीं झेल पाये, व रोड पर लगाया गया डामर उखड़ कर दुर्घटना का कारण बन गये है।
पर्यटन नगरी मसूरी की सड़कों की हालत बारिश से बहुत खराब हो गयी है। रोड पर बने गढढे हर दिन दुर्घटना को आमत्रंण दे रहे है व लगातार दुपहिया वाहनों के सवार चोटिल हो रहे है। पहले कहा गया कि बरसात के बाद मरम्मत का कार्य किया जायेगाा, लेकिन हालत बहुत खराब होने पर गत दिवस लोक निर्माण विभाग ने पिक्चर पैलेस से मैसानिक लाज व किंक्रेग तक रोड पर बने गढढों को भरने का कार्य किया, लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य होने के कारण एक ही बारिश में सारी बजरी निकल गयी व अब स्कूटी सवारों के लिए दुर्घटना का कारण बन गयी है व पुनः रोड पर गढढे बन गये है। जिसके कारण वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी निवासी पी एस पटवाल ने कहा कि एक दिन में ही डामर उखडना विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल खडे करता है, इस तरह जनता के धन का दुरूपयोग करना ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की सड़कों की भी हालत खराब है व बारिश के बाद और अधिक खराब हो गयी है व आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसे देखते हुए नगर पालिका ने मरम्मत का कार्य शुरू किया लेकिन बारिश के कारण रोड की हालात जस की तस हो गयी। विगत दिवस लंढौर गुरूद्वारा चौक पर गढढे सीमेंट बजरी से भरे गये लेकिन बारिश होने से व सीमेंट की कमी के कारण एक बरसात भी नहीं झेल पाये व अब वहां पर कीचड़ हो गया है व गढढे फिर से पहले की स्थिति में आ गये है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील पंवार ने कहा कि पालिका की ओर से गुरूद्वारा चौक पर गढढों में सीमेंट बजरी भरी गयी लेकिन एक बारिश नहीं झेल पाया, व रोड पहले से खराब हो गयी जब पूरी बरसात में लोगों ने परेशानी उठायी हैं तो कुछ दिन और रूक जाते जिससे कार्य सही से हो सकता। अब तो मौसम विभाग लगातार भविष्यवाणी के मैसेज भेजता है उसके बाद भी कार्य करना ठीक नहीं है।

