भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर आगामी चुनाव में तैयार रहने का आहवान किया।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पार्चन एवं श्रद्धांजलि दी गयी व उनके देश के लिए दिए गये बलिदान और देश प्रेम को याद करते हुए उनके दिखाए पथ पर चलने की प्रतिबद्धता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोहराई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सरल एप का प्रशिक्षण भी कराया गया और सभी कार्यकर्ताओं से ये एप डाउनलोड कराया गया, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी अभिलाष द्वारा विस्तृत रूप से दी गयी और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, रीति-नीति और कार्यक्रम के पाठ्यक्रम से ज्ञान लेकर, परीक्षा स्वरूप देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर जोर दिया गया ,बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी बीएलए 2 का आभार किया गया और बहुत ही कम समय में एसआईआर का कार्य पूरा करके मसूरी मंडल ने 99 प्रतिशत से अधिक कार्य समय से पहले पूरा कर लिया था इसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेषित सुझाव और शिकायत सुनी गयी और विचार विमर्श करके समाधान करने का विश्वास दिया गया। वहीं आने वाले चुनावों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर जोर  दिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बिन्द वाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोदा शर्मा, गुड मोहन राणा, नरेंद्र मेलवान, सपना शर्मा, अभिलाष, मदन मोहन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अमर देव भट्ट, मुकेश खरोला, उज्जवल नेगी, अवतार कुकरेजा, रणवीर कंडारी, सुनीता डबराल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई,  दर्शनी सेमवाल, रोशनी रावत, कविता, सीमा पुंडीर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।