मसूरी:- नर्स डे पर भाजपा मसूरी मंडल और महिला मोर्चा की ओर से उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्सों को गुलाब का फूल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।वही इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में केक काटकर नर्सों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्स मनीषा ने बताया कि आज नर्स डे पर अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ ही भाजपा मसूरी मंडल द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया है जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से आज नर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नर्स का जीवन चुनौतियों से भरा होता है और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि कोविड काल के दौरान नर्सों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है इस दौरान इंसान इंसान से डर रहा था दौरान ,उन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की सेवा की है। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के महासचिव कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता सक्सेना, विजय बिंदवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

