वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मार्थिंस हाउस ने ओवर ऑल इंटर हाउस चैपियनशिप का खिताब जीता।

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मार्थिंस हाउस ने ओवर ऑल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। मार्थिंस हाउस के मोहम्मद अतीब सरवर प्रतियोगिता के सबसे तेज़ धावक रहे और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर वर्ग में इशगुन सिंह व जूनियर में अर्श कंदोइ रहे।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि देहरादून के बाल रोग विशेषज्ञ व 1974 बैच के मैनोराइट डॉ॰ विपिन वैश्य ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य एथलीट्स मार्च पास्ट के साथ हुआ। खेल दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल और दौड़ों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फीट ऑफ स्ट्रेंथ आरव रूँगटा और डिस्कस थ्रो का खिताब माधव गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग डिस्टेंस रनर का खिताब आर्य विक्रम राणा, सीनियर मैराथन कक्षा-12, इंटर मैराथन कक्षा- नौ ‘बी’, जूनियर मैराथन कक्षा-8 ‘बी’, सब-जूनियर मैराथन कक्षा 6‘बी’ व कक्षा चार की मैराथन का खिताब शान्विक वर्मा ने जीता। 1500 मीटर के विजेता आर्या विक्रम राणा व त्रिकूद में आरूष राणा ने खिताब कब्जाया।
बेस्ट एथलीट सीनियर आदित्य मांगलिक, बेस्ट एथलीट इंटर ओजस्व सिंह, बेस्ट एथलीट जूनियर स्टैनज़िन गेदुन व बेस्ट एथलीट सब-जूनियर सम्राट जयसवाल रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट मार्चिंग सीनियर में कक्षा दस ‘ब’, बेस्ट मार्चिंग इंटरस कक्षा-नौ ‘बी’, बेस्ट मार्चिंग जूनियर कक्षा-6 ‘ए’ को मिला। ट्राएथलॉन के विजेता आर्या विक्रम राणा ने ‘आयरन मैन ऑफ एसजीसी’ का खिताब जीता। बेस्ट एथलीट मार्च पास्ट का खिताब कलिंस और मार्थिंस हाउस को संयुक्त रूप से मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे आगे भी विभिन्न राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर व विजेता बनकर अपने विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम अपने स्वास्थ्य के लिए खुद जिम्मेदार हैं इसलिए उसका ध्यान भी हमें ही रखना होगा। इस अवसर पर स्कूल ब्रास बैंड द्वारा बजाई गई सारे जहाँ से अच्छा, रेड बैल और ब्लू बैल और कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्र-गान की मधुर धुन ने सबका मन मोह लिया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस, खेल विभाग के को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी व स्पोर्टस् डिपार्टमेंट के सभी अध्यापकों व शिक्षकगण के दिशा-निर्देशन में इस खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए हुए पैट्रिशियन ब्रदर्स, सन् 1986 के रूबी जुबली बैच, सिल्वर जुबली बैच, 2001 के सिल्वर बैच 2016 के डिकेडियन बैच के मैनोराइटस् व विद्यालय के शिक्षकगण और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।