भूख हड़ताल पर बैठे गोल्फकार्ट संचालकों की सुध न लेने पर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

मसूरी। गोल्फकार्ट संचाालन की मांग को लेकर शहीद स्थल पर तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे गोल्फ कार्ट संचालकों को प्रशासन व पालिका की ओर से सुध नहीं लेने पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
जिसमें कहा गया कि शहीद स्थल पर तीन दिन से गोल्फकार्ट संचालक भूख हड़ताल कर रहे है लेकिन प्रशासन व पालिका की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली गयी, नहीं ही उनका मेडिकल करवाया गया, न ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। ऐसे में अगर कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी नगर प्रशासन व पालिका प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, राजेश्वर प्रसा डंगवाल, दलवीर सिंह, विजय सिंगवान, सुखदेव सिंह, शंकर सिंह, विरेंद्र डुगरियाल, रणवीर व लखी लाल है।