राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  श्रद्धांजलि दी।

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मसूरी के गांधी चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर तिराहा गोली कांड की बरसी पर शहीद हुए आंदोलनकारियों को भी नमन किया।
गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने बिना हथियार उठाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देशवासियों को एकजुट किया और स्वतंत्रता आंदोल है। शास्त्री जी नैतिकता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपने आचरण और निर्णयों से एक आदर्श स्थापित किया। वर्ष 1965 के युद्ध के दौरान उन्होंने देश की संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया तथा ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सार्वजनिक जीवन में नैतिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उनका यह कदम आज भी देश के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर कांड को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने राज्य आंदोलन के सभी शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए आजादी व उसके बाद देश के विकास में दिए गये योगदान के बारे में अवगत करायां। वहेीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने गांधी व शा़स्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो दूर दृष्टि इन महापुरूषों की थी वह आज भी उस पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा गांधी जी का सपना तब साकार होगा जब हम अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे यह दुर्भाग्य है कि मसूरी में छोटी छोटी बातों को लेकर आये दिन हाथापाई सुनने को मिलती है जिससे शहर की छवि धूमिल होती है इससे बचने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों को गाया व अंत में वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांगेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, युवामोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल, सभासद जसबीर कौर, गौरी थापली, रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, अरविंद सेमवाल, विजय रमोला, अनिल गोयल, अनीता धनाई, कुशाल राणा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।