शिफन कोर्ट के बेघर अपने आप को ठगा हुआ कर रहे है महसूस।

मसूरी:- पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी से शिफन कोर्ट के बेघर लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और पालिका परिषद द्वारा बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति की मांग की, जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्ताव की प्रति दिखाई गई और पालिका बोर्ड बैठक के प्रस्ताव की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि पालिका बोर्ड बैठक से प्रस्ताव पारित कर हंस फाउंडेशन को भेजा जाना है ,जिसमें वन विभाग और जल संस्थान की अनापत्ति प्रमाण पत्र और भूमि की स्वेल टैस्टिंग की रिपोर्ट भेजी जानी है । उसके पश्चात हंस फाउंडेशन द्वारा भवनों का निर्माण किया जाना है।
इस अवसर पर प्रदीप भंडारी ने बताया कि शिफन कोर्ट के बेघर लोगों द्वारा कार्य की प्रगति  को लेकर उत्सुकता थी और आज अधिशासी अधिकारी द्वारा पूरी जानकारी दे दी गई है जिससे सभी संतुष्ट हैं और उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द  हंस फाउंडेशन द्वारा भवनों का निर्माण कर दिया जाएगा।

3 thoughts on “शिफन कोर्ट के बेघर अपने आप को ठगा हुआ कर रहे है महसूस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *