मसूरी। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से आयोजित नगर पालिका कप फुटबाल प्रतियोगिता में आरएन भार्गव, किक्स एंव वाइनबर्ग एलन स्कूल ने मैच जीत कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
सर्वे के मैदान में आयोजित अंडर 15 नगर पालिका फुटबाल कप के तहत खेले गये पहले मैच में आर एन भार्गव इंटर कालेज ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर को 7-1 से पराजित किया जिसमें आरएन भार्गव के राकेश ने दो, लक्की ने चार व आयूष ने एक गोल मारा, शिशु मंदिर की ओर से दीपांशु ने एक गोल किया। वहीं दूसरे मैच में किक्स क्लब ने सेंट क्लेयर्स स्कूल को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में किक्स क्लब की ओर से अनुराग ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने एफएटीसीएम को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा। वाइनबर्ग की ओर से तेनजिंग ने दो व यूहन ने एक गोल किया जबकि एफएटीसीएम की ओर से विक्की एक गोल करने में कामयाब रहे। प्रतियोगिता में मनवीर, मनोज, प्रिंस, राहुल, सेमुएल, परविंद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय मार्क व विजय प्रकाश के साथ ही श्वेता, सूरज मुयाल, अदनान, सागर, आशीष, कविता नेगी, प्रीति वर्मा, लखपत, रोधान, रिंकू, कन्हैया, मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पडियार, उदित शाह, अरविंद सोनकर, अमित कैंतुरा, राजेश सक्सेना, सुनील पंवार आदि मौजूद रहे।

