मसूरी। पर्यटन नगरी में होटल व रेस्टोरेंट उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड आथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व खाद्य पदार्थों की सुरक्षा आदि पर विशेष जानकारी दी गयी ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।
एफएसएसआई की ओर से वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने प्रशिक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता, एक्सपायरी, कंपनी व ब्रांड आदि के बारे में बताया व कहा कि खाद्य पदार्थाे का उपयोग किस तरह से करना चाहिए, कहां रखना चाहिए इन सब बातों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय प्रशिक्षक एफएसएसआई प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि वह पूरे देश में प्रशिक्षण देते है जिससे खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता बनी रहे उससे खिलवाड़ न किया जाय, उन्होंने कहाकि लोगो का स्वास्थ्य अच्छा रहे व लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिलें इसके लिए वह प्रशिक्षण देते है व इससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है कि वह समाज के लिए कुछ कर रहे है। इस मौके पर मसूरी के विभिन्न होटलों के कर्मचारियों सहित रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक भी मौजूद रहे।

