दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 110वीं जयंती मनाई व उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके त्याग व देश के लिए किए गये योगदान व कार्यों को याद किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता लंढौर स्थित प. दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर गये व माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प. दीन दयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठन कर्ता होने के साथ ही जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचार धारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत को मजबूत सशक्त भारत बनाना चाहिए। यह दिवस अंतोदय दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होने एक राष्ट्र व राष्ट्रवाद की भावना को आगे बढाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा उनकी जयंती मना रहे है वह हमेशा पूंजीवाद व सामंतवाद के विरोध में रहे हैं, उन्होंने जनसंघ की स्थापना मेे सहयोग किया व भाजपा प. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा को ध्यान में रखकर ही कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ ने पहले दीनदयाल पार्क पर जाकर प्रतिमा की साफ सफाई की व उसके बाद उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उन्होंने कहा कि प. दीन दयाल एकात्मवाद की बात करते थे व उनके सपनों को साकार करने का कार्य भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि  मंत्री गणेश जोशी ने यहां पर दीन दयाल पार्क बनाया व यहां पर ओपन जिम खोला जिसका लाभ बच्चों सहित लोग ले रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी बाग में अटल उद्यान बनााया गया वहीं बाल्मीकि समाज की मांग पर महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा लगेगी ,जिसका प्रयास मंत्री गणेश जोशी करेगे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व अंध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद रणवीर कंडारी, अमित भटट, अनिल गोयल, अनीता धनाई, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, उमेश नौटियाल, शानू वर्मा, अरूण चिनालिया, आदि मौजूद रहे।