मसूरी। ग्राम सभा क्यारकुली भटटा के बांसागाड आगनवाडी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी उन्हें पोषण किट दी गयी व उन्हें पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
आंगनवाडी केंद्र बांसागाड मे आयोजित गोद भराई कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आंगनवाडी कार्यकत्री मीना आर्य ने बताया कि पूरे देश में 25 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा का कार्य क्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत आंगनवाडी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी व उन्हें खाने में पोषक तत्वों के बारे में बताया गया ताकि स्वस्थ्य बच्चा पैदा हो व वह स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में ग्राम की सभी महिलाएं एकत्रित की गयी व उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें आंगनवाडी के लाभ के बारे में बताया गया जिसमें प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, नंदा गौरी योजना व उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया वहीं छात्राओं को इंटर पास करने के बाद 51 हजार की राशि दी जाती है वहीं एक प्रसव के बाद दूसरे प्रसव में भी सरकार की ओर से छह हजार रूप्ये दिए जाते है वहीं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी जाती है। जिसका लाभ ग्राम के गरीब महिलाएं उठा सकती है ताकि महिलाएं स्वस्थ्य रहें, खानपान का ध्यान रख सकें। इस मौके पर आंगनवाडी कार्यकात्री मीना आर्य सहित आंगनवाडी कार्यकिाित्रयों को ग्राम प्रधान मीना कोटाल की ओर से शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, तारा, बलिराम सहित भटटा, क्यारकुली की आंगनवाडी कार्यकत्रियों सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।