मोनिका ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए दलबल के साथ नामांकन किया।

मसूरी। मसूरी क्षेत्र के क्यारकुली भटटा से क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए मोनिका ने ब्लॉक सहसपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके समर्थन में अर्चना रावत, जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर व 12 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहें ।
मालूम हो कि क्यारकुली भटटा की क्षेत्र पंचायत सदस्य के इस्तीफा देने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट रिक्त घोषित की गयी थी जिस पर मोनिका ने दल बल के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र भरा। इससे पहले इस सीट से सृष्टि रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती थी जिनका स्वास्थ्य विभाग मे नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर उनके द्वारा 1 साल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य क्यारकुली भट्टा के पद से इस्तीफा दे दिया था ।अब उनके पति पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत ने अब अपने छोटे भाई की बहु मोनिका रावत को मैदान मे उतारा है ।उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी और आशा करते हैं कि मोनिका रावत को भी इसी प्रकार जीत दर्ज करायेंगे, उसके लिये वह आजीवन क्षेत्र वासियो का आभारी रहेंगे। इस मौके पर नामांकन मे जिला पंचायत सदस्य गोविन्द पुंडीर, आशीष रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, संजय रावत, पूर्व उप-प्रधान जितेन्द्र जदवाण, टैक्सी यूनियन के सचिव राकेश कोटाल, रिंकू थापली, वीरेंद्र थापली, मदन कोटाल, वीरेन्द्र जदवाण, भीम कोटाल, नितिन रावत, आदि मौजूद रहे।