मसूरी। शरदोत्सव के तहत शहर के विभिन्न स्थलों में जहां लोक संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं वहीं शाम को टाउन हाल में राजेंद्र रावत व वसुुंधरा नेगी द्वारा तीलू रौतेली नृत्य-नाटिका व नाटी किंग नाईट में कुलदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगीं।
शरदोत्सव के तहत लंढौर चौक पर संतोष जोशी एंड ग्रुप व दिनेश सजवाण एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं शहीद स्थल पर बार्लोगंज सांस्कृतिक कला मंच, हिमाचली लोक नृत्य देवदत्त एवं ग्रुप, हरियाणा के सुरेंद्र सिंह एंव ग्रुप व एसआरग्रुप, प्रद्युमन भरतवाण एंव वसुधा गौतम व गढवाल टैरेस पर गढवाल महिला सभा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में गांधी चौक पर जौनपुर की गायिका कविता रावत एंव ग्रुप तथा मीना आर्य एवं ग्रुप ने मनमोहक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। मीना आर्य ने एक से बढकर एक जौनपुरी, जौनसारी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। उन्होंने महासू देवता की स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद भदराज देवता स्तुति, 15 गते फागुन,छुणकी छोरी, गुलाबी शरारा, जिया कोरी कोरी खांदू, आदि गीतों की प्रस्तुति दी। गांधी चौक पर कश्मीरी कलाकारों व पंजाब के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। अंत में अर्जुन सेमलियाट ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।

