मसूरी। होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री गणेश जोशी को मसूरी में अतिरिक्त पार्किग की व्यवस्था करने व नगर के लंबित प्रकरणों का एकमुश्त समाधान करने की मांग को लेकर ज्ञाापन दिया।
मुुख्यमंत्री को दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां वर्ष भर पर्यटक आता है व वीकएंड पर पर्यटकों की संख्या बढ जाती है जिसके कारण यातायात पर दबाव लगातार बढ रहा है। पर्याप्त पार्किग की व्यवस्था न होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है जिसके कारण स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों, व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गयी कि मसूरी में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की पहल की जाय। जिसके लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर पार्किग विकसित करने को प्रोत्साहित किया जाय व बहुमंजिला आधुनिक पार्किगों का निर्माण किया जाय। वहीं मांग की गयी कि मसूरी नगर में लंबे समय से विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरण एवं समस्यायें चली आ रही है, जिसके कारण नागरिकों, भवन स्वामियों, व्यापारियों पर प्रभाव पड़ रहा है। जिसका समाधान एक मुश्त समाधान योजना(one time settlement) के तहत सरल, पारदर्शी, एवं समयबद्ध तरीके से किया जाय। ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, दीपक अग्रवाल, राजकुमार, शैलेंद्र कर्णवाल आदि मौजूद थे। एक अन्य ज्ञापन प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी को भी पार्किग निर्माण व समस्याओं के समाधान के लिए दिया गया।

