मसूरी। शरदोत्सव के तहत स्कूली बच्चों को मसूरी के इतिहास से रूबरू करवाने के लिए चलो पहाड संस्था के माध्यम से हेरिटेज वॉक करवायी गयी। जिसमें तहत संस्था के दीपांकर त्रिपाठी ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशुविद्या मंदिर के 40 छात्र छात्राओं को मालरोड की वॉक करवायी, जिस पर उन्हें मसूरी के गौरवमयी इतिहास, संस्कृति व मुख्य स्थानों के बारे में विस्तार से बताया गया। हेरिटेज वॉक शिशु मंदिर से शुरू की गयी व उसके बाद शहीद स्थल, कचहरी, गनहिल, कैमलबैक रोड, सीमेट्री सहित मालरोड पर दो घंटे तक घुमाया गया व सभी प्रमुख स्थलों के बारे में व उसके इतिहास के बारे में बताया गया। इस मौके पर गाइड प्राख नवाल व सचिन ठाकुर साथ रहे।

