मसूरी। मसूरी विधानसभा के ग्रामसभा चामासारी के प्रधान विक्रम रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी से भेंट की व क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
मंत्री गणेश जोशी से भैंट करने व उनके साथ बैठक करने के दौरान अवगत कराया गया कि मंत्री गणेश जोशी के प्रसासों से ग्राम चामासारी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं व बार्लोगंज चामासारी रोड का कार्य गतिमान है। ज्ञापन में कहा गया कि मौसी फॉल में पक्के पुल का निर्माण अति आवश्यक है पुल के अभाव में बरसात के दौरान गांव का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। वहीं चामासारी बार्लोगंज मार्ग का चार किमी मार्ग का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन आगे का तीन किमी मार्ग का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है जिसको तत्काल शुरू करवाया जाय। क्षतिग्रस्त खेतवाला मार्ग गत वर्ष से पूर्ण क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण स्कूली बच्चों व महिलाओं सहित बुजुर्गो को दैनिक आवागमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके पुनर्निर्माण की मांग की गयी है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि मंत्री गणेश जोशी को सभी बातों से विस्तार से अवगत कराया गया है व मांग की गयी कि मौसी फॉल में पुल का निर्माण, तीन किमी चामासारी मार्ग निर्माण कार्य व खेतवााला मार्ग का पुनर्निर्माण शीघ्र कराया जाय ताकि जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। वहीं मांग की गयी कि चामासारी से खेतवाला जाने वाला एकमात्र मार्ग लोनिवि द्वारा कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उसका निर्माण आज तक नहीं किया गया जबकि लगातार लोक निर्माण विभाग से पुश्ता निर्माण करने का आदेश दिया जाय। जबकि इस संबंध में उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण विभाग को भी भूस्खलन का स्थलीय तकनीकि निरीक्षण करने व विशेषज्ञो के माध्यम से उपचार करने की मांग पत्र भेज कर की गयी थी। लेकिन खेद का विषय है कि अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो सकी। जिसके कारण स्कूली बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं, व बीमार व्यक्तियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आपात कालीन स्थिति में अस्पताल दूर होने पर जाना भी एक चुनौती बन जाता है। मंत्री से मांग की गयी कि लोनिवि से मार्ग का पुश्ता व सीसी निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर बजट आंवटित करवाये ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्रम रावत, सुनील सजवाण, प्रदीप, मोहन, कुंवर रावत, अर्जुन शर्मा, विकास रावत, विपिन रावत, कौशिक जेरवाण, मोहित, रोहित, संजीव, राजेंद्र, विजय, गब्बर पंवार, रमेश, विनोद रावत, भूपेंद्र रावत, हैप्पी सिंह, मनजीत,वीर सिंह, नरू थापा, आशीष पंवार आदि मौजूद रहे।