मसूरी। हिलबर्ड स्कूल में 19वीं एलवी मणि की स्मृति में स्थल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने कागज पर अपनी कल्पलाओं को उकेरा। प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि व निर्णायक राजेश कॉल्विन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की व उन्हें पढाई के साथ ही अपनी हाबी को बनाये रखने का आहवान किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पहला स्थान मसूरी पब्लिक स्कूल के आयुष व दूसरा स्थान भी मसूरी पब्लिक स्कूल के शिवम राज रहे जबकि तीसरे स्थान पर गुरू नानक स्कूल के आदिया रहे। वहीं सीनियर वर्ग में पहला स्थान मसूरी पब्लिक स्कूल के शोबिया व दूसरा स्थान इसी विद्यालय के अराध्या ने जीता जबकि तीसरा स्थान हिलबर्ड स्कूल की छात्रा परिधि सजवाण ने जीता। प्रतियोगिता का संचालन गौरव सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि पढाई के साथ साथ बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए विद्यालय अनेक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता है ताकि छात्रों की प्रतिभा बाहर आ सके। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों सहित मुख्य अतिथि का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम द्विवेदी सहित विभिन्न विद्यालयो शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

